नीले ड्रम' की धमकी देकर प्रेमी संग भागी पत्नी! पति बोला- लव मैरिज कभी मत करना, 2 बच्चों को भी छोड़ दिया ,7 साल की शादी हुई नाकाम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा। प्यार में अंधी एक महिला ने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला कर लिया। हैरानी की बात ये रही कि उसने पति को धमकी तक दे डाली— "अगर रोका तो तुम्हारा भी 'नीले ड्रम' जैसा हाल करूंगी।"
कोरबा की महिला 'नीले ड्रम' धमकी देकर प्रेमी संग भागी, पति का दर्द छलका

7 साल पुराना रिश्ता टूटा

यह मामला मानिकपुर पुलिस चौकी इलाके का है। यहां SECL में ड्राइवर संजय जांगड़े (26) ने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। शुरूआती दिन दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन बीते कुछ महीनों से रुखसाना का व्यवहार अचानक बदलने लगा।

विज्ञापन

कॉल डिटेल ने खोला राज

पति संजय को पत्नी के बदलते बर्ताव पर शक हुआ। जब उसने कॉल डिटेल निकलवाई तो चौकाने वाला सच सामने आया। रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक से अफेयर चल रहा था। संजय ने बताया कि सूरज बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है।

बच्चों को भी मारने की धमकी

पत्नी के इस रिश्ते पर जब संजय ने आपत्ति जताई तो रुखसाना ने उसे 'नीले ड्रम' कांड की धमकी दे डाली। कहा, "अगर रोका तो तुम्हारा भी वही हाल करूंगी, और बच्चों को भी जान से मार दूंगी।"

गौरतलब है कि मेरठ में मर्चेंट नेवी के अधिकारी की हत्या के बाद शव को 'नीले ड्रम' में भरने का मामला सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

संजय ने 1 से 3 अप्रैल तक पत्नी को समझाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन रुखसाना प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार वह सूरज महतो के साथ चली गई। इसके बाद संजय ने मानिकपुर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई।

रो-रोकर बेहाल बच्चे

6 जून की शाम रुखसाना और सूरज खुद मानिकपुर चौकी पहुंचे। रुखसाना ने साफ कह दिया कि वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पति संजय का कहना है कि उनके दो मासूम बच्चे— 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी— मां के बिना रो-रोकर बेहाल हैं। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि महिला ने अपनी सहमति से प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया है।

पति का टूटा दिल, दी सलाह

इस घटना के बाद टूटे हुए संजय ने मीडिया से कहा— "लव मैरिज कभी मत करना।"


यह भी पढ़े भिलाई में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: युवक को चाकू से गोदा, हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़े -राजनांदगांव: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी, जूतों की माला पहनाई, बीजेपी नेताओं में उबाल, मामला दर्ज

यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड जाने पूरी प्रक्रिया?

यह भी पढ़े कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK