भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तराखंड के कोटद्वार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने राजा रघुवंशी और सौरभ राजपूत हत्याकांड की याद ताज़ा कर दी है। यहां एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। फिर उसकी लाश को खाई में फेंक दिया गया।
कुछ दिन पहले कोटद्वार के जंगल में एक शव मिला था। जांच में पता चला कि शव रविंद्र कुमार नाम के व्यक्ति का था, जो यूपी के मुरादाबाद में रहते थे। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की तो एक सनसनीखेज सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
रीना की माने तो रविंद्र मुरादाबाद के रामगंगा विहार इलाके में तीन मंजिला मकान के मालिक थे, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी। वह मकान बेचना चाहते थे, जिससे पत्नी रीना नाराज़ थी। इसी दौरान रीना की मुलाकात फिजियोथेरेपी के बहाने पेशेंट बनकर आने वाले परितोष से हुई। फिर दोनों के बीच अवैध रिश्ता बन गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इसके बाद दोनों ने रविंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रविंद्र की उम्र 56 साल थी और रीना 36 साल की है। 2011 में दोनों की शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। रविंद्र दिल्ली की पुश्तैनी ज़मीन बेचकर मुरादाबाद में यह आलीशान घर खरीदा था। इस मकान से उन्हें लाखों का किराया भी मिलता था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी लंबे समय से डोईवाला इलाके में किराए के मकान में रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि एक शख्स अक्सर घर आता था, जो खुद को महिला का रिश्तेदार बताता था। फिलहाल इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े - चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस पर नकाबपोश का हमला, पर्स-मोबाइल लूटने की कोशिश, चेहरे पर मारा मुक्का
यह भी पढ़े - प्रदेश में अब बिना HSRP नंबर प्लेट चलाए तो अब सीधा चालान! परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान..



