अब बॉडी वॉर्न कैमरे पहनकर ड्यूटी करेंगे रेलवे टिकट कर्मचारी, दलालों की चालाकी होगी रिकॉर्ड!टिकट काउंटर पर होने वाली गड़बड़ियों पर लगेगी लगाम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रेल टिकट लेते समय अब जो भी होगा, सब कैमरे में कैद रहेगा। बिलासपुर रेल मंडल ने एक अहम कदम उठाया है जिससे टिकट काउंटर पर होने वाली गड़बड़ियों और विवादों पर लगाम लगेगी।

बॉडी वॉर्न कैमरा पहनकर ड्यूटी करता रेलवे टिकट कर्मचारी – बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नई तकनीक की शुरुआत

अब रेलवे के रिजर्वेशन (PRS) और जनरल टिकट (UTS) काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारी बॉडी वॉर्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करेंगे। यह कैमरा कर्मचारियों की शर्ट या कॉलर पर लगा होगा, जिससे काउंटर पर मौजूद भीड़ और कर्मचारियों की बातचीत रिकॉर्ड की जा सकेगी।

दरअसल, कई बार कर्मचारियों पर आरोप लगते रहे हैं कि वे लाइन को नजरअंदाज कर अपने जान-पहचान वालों या दलालों को पहले टिकट दे देते हैं। इससे लाइन में लगे यात्रियों में नाराजगी फैलती है और विवाद की स्थिति बनती है।

रेलवे की यह पहल ऐसे ही विवादों की सच्चाई सामने लाने और कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर रखने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस कदम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया है। उनका कहना है कि इससे पारदर्शिता आएगी और यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा।

विज्ञापन

बिलासपुर रेल मंडल ने इस योजना का प्रस्ताव जोन कार्यालय को भेजा है। इससे पहले टिकट चेकिंग स्टाफ को भी बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए थे। वर्तमान में लगभग 50 कर्मचारी ट्रेन और स्टेशन में कैमरे लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। जिन कर्मचारियों को अभी तक कैमरे नहीं मिले हैं, उन्हें भी जल्द दिए जाएंगे।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

अब रिजर्वेशन और जनरल टिकट काउंटर के 40 से 50 कर्मचारियों को भी शुरुआती चरण में कैमरे दिए जाएंगे। मार्च 2026 तक सभी फ्रंटलाइन स्टाफ को इस तकनीक से लैस कर दिया जाएगा।

बॉडी वॉर्न कैमरा एक छोटा, हल्का और पहनने योग्य डिवाइस होता है, जिससे हाई क्वालिटी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। यह किसी घटना या बातचीत का सटीक सबूत बन सकता है।

रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और सेवा की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में उठाया गया मजबूत प्रयास है।

यह भी पढ़े छग में लव ट्रायंगल बना खूनी ड्रामा: युवती के सामने बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, पुराना प्रेमी फरार..

यह भी पढ़े - 1 जुलाई से रेल सफर महंगा! AC टिकट पर 1000 KM में 20 रूपये ज़्यादा, जानिए 5 सवाल-जवाब में पूरा बदलाव..

यह भी पढ़े - रायपुर में सूटकेस मर्डर का खुलासा : वकील दंपती ने काटा युवक का गला, सूटकेस में बंद कर फेंका शव, दिल्ली से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - बिना e-KYC के अटक सकते हैं पीएम किसान के पैसे! जल्द आ रही 20वीं किस्त, घर बैठे ऐसे करें पूरा..

यह भी पढ़े जुए में पत्नी को तीन बार दांव पर लगा दिया! दोस्त ने सौदा कर 3 बार लूटी अस्मत. दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना..

यह भी पढ़े रायपुर में सूटकेस मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, CCTV में कैद हुई कार, ‘हब्बू भाई’ बना बड़ा सुराग


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK