स्कूल बंदी के खिलाफ दुर्ग में कांग्रेस का हल्लाबोल: DEO ऑफिस घेरा, पुलिस से झूमाझटकी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में आज शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस। सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव किया।

दुर्ग में स्कूल बंदी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन – DEO कार्यालय के बाहर नारेबाजी

इस प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर बस स्टैंड से रैली की शुरुआत की, जो नारे लगाते हुए DEO दफ्तर पहुंची।

विज्ञापन

प्रदर्शन के मद्देनज़र प्रशासन ने पहले से भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। DEO कार्यालय की ओर बढ़ते कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बेरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पहली बेरिकेडिंग को पार कर लिया। जब पुलिस ने दूसरी बेरिकेडिंग पर रोका, तो मौके पर हल्की झूमाझटकी भी हुई।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा बनी रही। कई लोग प्रदर्शन को समर्थन दे रहे थे तो कई लोग इसे शिक्षण व्यवस्था के लिए जरूरी मान रहे थे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला तुगलकी फरमान है। 10,463 स्कूल बंद होने से करीब 45,000 शिक्षक पद समाप्त हो जाएंगे। इसके अलावा रसोइया, चपरासी, महिला सहायता समूह की महिलाएं और अन्य स्टाफ भी बेरोजगार हो जाएगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में खोले गए 700 आत्मानंद स्कूलों को वर्तमान सरकार कमजोर कर रही है। न तो वहां पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही समय पर वेतन दिया जा रहा।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। चूंकि DEO मौके पर नहीं थे, इसलिए लेखा अधिकारी राजेंद्र ओझा को यह ज्ञापन सौंपा गया।

राजेंद्र ओझा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांगों को राज्य शासन तक भेजा जाएगा और स्कूल बंद करने के निर्णय पर पुनर्विचार की सिफारिश की जाएगी।

यह भी पढ़े रायपुर सूटकेस मर्डर केस में दंपति का खौफनाक प्लान उजागर: पोहा खिलाकर की हत्या, 48 घंटे तक सड़ती रही लाश, पैसों के लालच में की हत्या..

यह भी पढ़े बॉयफ्रेंड से मिलना जुलना माँ को नहीं था पसन्द फिर10वीं की छात्रा ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की बेरहमी से हत्या की

यह भी पढ़े - 41 साल बाद भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में जलवा: ‘व्हाट ए राइड’ बोलकर भावुक कर गए शुभांशु, अंतरिक्ष में ले गए भारतीय स्वाद..

यह भी पढ़े - भिलाई में पब्लिक प्लेस में पेड़ के नीचे पोर्न देखना और दिखाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार होकर सीधे पहुंचा जेल

यह भी पढ़े रायपुर में फिर एक सनसनीखेज वारदात : चलती कार से फेंका गया युवक का शव, युवती समेत 3 हिरासत में – ड्रग्स ओवरडोज से मौत की आशंका..

यह भी पढ़े ईरान में छत्तीसगढ़ का बेटा फंसा, 60 भारतीयों के साथ संकट में! परिजन बेहाल, प्रशासन से लगाई गुहार


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK