भिलाई: घर में मिला अधेड़ महिला का शव, सिर पर चोट और कान से बह रहा था खून, हत्या की आशंका..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 📍 भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। महिला के सिर पर गंभीर चोट थी और कान से खून बह रहा था।

यह घटना नंदिनी टाउनशिप की है, जहां भारतीय स्टेट बैंक के पीछे बनी एक झोपड़ी में रहने वाली कुंवारिन बाई यादव (45 वर्ष) मृत पाई गईं।

                                  भिलाई में घर के अंदर महिला का शव मिला – सिर पर चोट और खून, हत्या की आशंका | Crime Scene Bhilai

नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि कुंवारिन बाई, जो मूल रूप से ग्राम हरदी की रहने वाली थीं, पिछले दस वर्षों से अधिक समय से यहां अकेली रह रही थीं। वे आसपास के घरों में साफ-सफाई का काम करती थीं। आज सुबह उनके पड़ोसी ने उन्हें घर में मृत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो जांच में पाया कि महिला के सिर पर चोट का निशान था और कान से खून निकल रहा था, जो मामले को संदिग्ध बना रहा था।

नंदिनी पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को शॉर्ट पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हत्या की आशंका को नकारा नहीं गया है।

फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है, और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK