भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 📍 बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई स्टाइल में हाईटेक नकल की कोशिश की गई।
सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में दो युवतियां अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा में धोखाधड़ी करती पकड़ी गईं।
जानकारी के मुताबिक, एक युवती परीक्षा हॉल के अंदर बैठी थी, जबकि उसकी सहेली बाहर ऑटो में बैठकर उसे उत्तर भेज रही थी। ऑटो चालक को युवती की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत एक एनएसयूआई नेता को सूचना दी।

नेता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और देखा कि बाहर बैठी युवती के पास लैपटॉप व अन्य हाईटेक डिवाइसेस हैं। उसी के जरिए वह अंदर बैठे परीक्षार्थी तक उत्तर पहुंचा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों युवतियों से पूछताछ की और उनके पास से माइक्रो डिवाइस, लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज़ब्त किए गए हैं।
इस पूरी चालबाजी का वीडियो एनएसयूआई नेताओं द्वारा बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य सरकार की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एनएसयूआई नेता द्वारा बनाए गए वीडियो को भी शेयर किया है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



