आपके बच्चे का आधार कार्ड भी डिएक्टिवेट हो सकता है, UIDAI ने दी चेतावनी ,तुरंत करें ये जरूरी काम..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अगर आपके बच्चे की उम्र 7 साल हो गई है और आपने उसका आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाया है, तो अब सतर्क हो जाइए। UIDAI ने इसको लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में अभिभावकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने अपने बच्चों के आधार में समय रहते बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) नहीं करवाया, तो उनका आधार नंबर डिएक्टिवेट हो सकता है।

UIDAI के मुताबिक, आधार अधिनियम 2016 के तहत बच्चों के लिए 5 साल की उम्र के बाद बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य होता है। इस प्रक्रिया में बच्चे के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और चेहरे की फोटो को दोबारा अपडेट किया जाता है, ताकि उम्र के साथ होने वाले बदलावों को आधार में दर्शाया जा सके।

लेकिन UIDAI ने पाया है कि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनका MBU नहीं हुआ है। इसी को देखते हुए अब यह सख्ती की जा रही है।                               

                             UIDAI Alert: बच्चों के आधार कार्ड को डिएक्टिवेशन से बचाने के लिए जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट

UIDAI ने कहा है कि 5 से 7 साल की उम्र तक MBU बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। लेकिन अगर बच्चा 7 साल पार कर जाता है, तो फिर अपडेट के लिए ₹100 का चार्ज लगेगा।

साथ ही, UIDAI उन मोबाइल नंबरों पर SMS भेज रहा है जो आधार से जुड़े हैं, ताकि अभिभावक समय पर यह प्रक्रिया पूरी कर सकें।

इस चेतावनी का उद्देश्य है कि बच्चों की पहचान से जुड़ी कोई भी परेशानी भविष्य में न आए। स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं आदि में आधार नंबर की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

👉 अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से ऊपर है और अभी तक बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुआ है, तो नजदीकी आधार केंद्र जाकर प्रक्रिया पूरी करवाएं।
🙏 अपने आस-पास के लोगों को भी इस जानकारी से जागरूक करें

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK