रात के अंधेरे में मासूम बच्चियों को उनके घरों से उठाकर रेप करने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, मोबाइल से बरामद हुए घिनौने सबूत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मासूमों की नींद उड़ाने वाला हैवान आखिर सलाखों के पीछे

उत्तर प्रदेश ,बहराइच के सुजौली इलाके में एक ऐसी सनसनीखेज घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया, जहां एक सीरियल रेपिस्ट ने मासूम बच्चियों की जिंदगी में अंधेरा भरने की कोशिश की। आरोपी अविनाश, जो रात के अंधेरे में सोती बच्चियों को उनके घरों से उठा ले जाता था, आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और डर दोनों व्याप्त है।

बहराइच पुलिस द्वारा सीरियल रेपिस्ट अविनाश को गिरफ्तार करते हुए, मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पुलिस के मुताबिक, अविनाश पिछले एक महीने से सुजौली इलाके में मासूम बच्चियों को निशाना बना रहा था। वह रात में चुपके से घरों में घुसता, सो रही 4 मासूम बच्चियों को उठाकर सुनसान जगहों पर ले जाता और उनके साथ दुष्कर्म करता। इतना ही नहीं, इस हैवान ने बच्चियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। पुलिस ने उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जो इस जघन्य अपराध का पुख्ता सबूत है।

पुलिस की मुस्तैदी से खुला राज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सुजौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। कई दिनों तक सबूत जुटाने और आरोपी की रेकी करने के बाद, आखिरकार अविनाश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पहले तो उसने गोलमोल जवाब दिए, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे टिक न सका और उसने अपने जुर्म कबूल कर लिए।

विज्ञापन


एक महीने से गायब हो रही थीं बच्चियां

पुलिस के अनुसार, पिछले एक महीने से सुजौली इलाके में बच्चियां अचानक गायब हो रही थीं और 10-12 घंटे बाद वापस मिल रही थीं। शुरुआत में पुलिस ने इसे हल्के में लिया, लेकिन जब परिजनों ने रेप की शिकायत दर्ज कराई, तो मामला गंभीर हो गया। पांच दिन पहले भी एक बच्ची रात में गायथीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|

विज्ञापन

🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपी को सज़ा दिलाने की मांग की।

👉 आपके इलाके की हर सच्ची और ज़रूरी खबर के लिए हमसे जुड़े रहें|


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें

यह भी पढ़े बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK