बहू बनी श्रवण कुमार: सास को कांवड़ पर बिठाकर कराई गंगा यात्रा, पोती ने भी दिया साथ..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : श्रवण कुमार की कहानी तो सुनी होगी, लेकिन हापुड़ में एक बहू ने उसे जीकर दिखाया।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबका दिल छू लिया।
यहां एक बहू ने अपनी बूढ़ी सास को कांवड़ में बिठाकर गंगा यात्रा कराई। खास बात ये रही कि इस नेक काम में पोती ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।

कांवड़ यात्रा में बहू ने सास को कंधे पर उठाकर कराया गंगा स्नान – आज की श्रवण कुमार की कहानी

सास की सेवा में उतरी आरती बनी मिसाल
बहू का नाम आरती है। उन्होंने अपनी सास को खुद कांवड़ पर बिठाया और गंगा स्नान के लिए ले गईं।
आमतौर पर लोग सावन के महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते हैं, लेकिन आरती ने अपने सेवा भाव से कांवड़ यात्रा को एक नई पहचान दी है।

विज्ञापन


गंगा स्नान कराकर लौटी बहू, सास बोली- गर्व है इस बेटी पर
आरती ने पहले सास को गंगा स्नान कराया, फिर उन्हें कांवड़ में बिठाकर हापुड़ वापस ला रही हैं।
उनकी सास ने पहले आरती की ताकत पर थोड़ा संदेह जताया, लेकिन अब वे अपनी बहू की हिम्मत और श्रद्धा पर गर्व महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार, लोग बोले- ‘आज की श्रवण कुमार’
इस अनोखी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।लोग आरती को ‘आज की श्रवण कुमार’ कहकर सराह रहे हैं। आरती का कहना है कि उन्हें यह विचार भगवान शिव की कृपा से आया।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा: सेवा, आस्था और अनुशासन का प्रतीक
सावन का महीना शुरू हो चुका है। हरिद्वार में हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान कर गंगाजल एकत्र कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, यह आस्था, संयम और सेवा भाव का प्रतीक है।
इस यात्रा में श्रद्धालु शिव मंत्रों का जाप करते हैं और नियमों का पालन करते हुए बिना स्नान किए कांवड़ नहीं उठाते। तेल, साबुन, नशा और मांसाहार पूरी तरह वर्जित होता है।

यह भी पढ़े - स्मार्ट लुक के चक्कर में सेहत को न करें बर्बाद: टाइट बेल्ट पहनने से हो सकते हैं हर्निया, गैस और फर्टिलिटी जैसे भारी नुकसान

आरती जैसी बेटियों से समाज को प्रेरणा मिलती है। अगर आपके आस-पास भी कोई ऐसी कहानी है तो हमें ज़रूर बताएं। सच्ची श्रद्धा और सेवा में ही भगवान की सच्ची पूजा छिपी है।


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK