भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बस्तर पुलिस को साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। मुंबई से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने जगदलपुर के एक व्यक्ति से साढ़े सात लाख रुपये की ठगी की थी।
यह कार्रवाई बस्तर पुलिस ने मुंबई पुलिस के सहयोग से की। इस जॉइंट ऑपरेशन में दो मुख्य आरोपी और एक साइबर गिरोह का सदस्य पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इमरान अंसारी और अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ अलीम, दोनों झारखंड के जामताड़ा निवासी हैं। तीसरा आरोपी राजकुमार गौतम उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इन तीनों के कब्जे से पुलिस ने 56 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन और 92,000 रुपये नगद जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड करवाई थी। इस फाइल के ज़रिए वे पीड़ित के बैंक डिटेल्स तक पहुंच गए और खाते से ₹7.5 लाख उड़ा लिए।
स्थानीय लोगों में इस साइबर ठगी को लेकर चिंता का माहौल है।
सीएसपी आकाश श्री श्रीमाल ने बताया कि इससे पहले इस मामले में मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद (निवासी जामताड़ा, झारखंड) समेत दो अन्य को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सूचना मिलते ही परिजन भी पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों को सख्त सजा की मांग की।
👉 ऐसी ही सटीक और तेज़ खबरों के लिए जुड़े रहें भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के साथ।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े - 239 करोड़ की कार! सिर्फ 3 लोगों के पास है दुनिया की सबसे महंगी रोल्स रॉयस, नाम जानकर चौंक जाएंगे
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



