भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है।
भैंसतरा गांव में आज उस वक्त मातम पसर गया जब तालाब में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई।घटना बलोदा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जहां अचानक गहराई में चले जाने से चारों डूब गए।
मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। इनमें एक भाई-बहन भी थे। चारों अलग-अलग तीन परिवारों के बच्चे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। चारों बच्चों के शव तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मृतक बच्चे 5 से 8 साल की उम्र के थे।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव में हर आंख नम है।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



