भिलाई में बाढ़ नियंत्रण के लिए 24 घंटे एक्टिव टीम, कंट्रोल रूम और अफसर तैनात..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बाढ़ नियंत्रण के लिए एक विशेष टीम गठित की है, जो 24 घंटे तैनात रहेगी।

नगर निगम की यह टीम दो शिफ्टों में काम करेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने मोबाइल हर समय चालू रखें और किसी भी सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया दें।

भिलाई में बाढ़ नियंत्रण के लिए नगर निगम की टीम अलर्ट, कंट्रोल रूम की निगरानी जारी

बाढ़ नियंत्रण के लिए ईई दिनेश नेताम (9993321120) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कंट्रोल रूम प्रभारी करण यादव (9770946930), हरिशंकर साहू (7773007174), अपर्णा मिश्रा (9074225253), पंकज साहू (9691030600), प्रेरणा दुबे (9630541539), उमयंती ठाकुर (8103967854) और विनोद मांझी (9589081099) उपलब्ध रहेंगे"

विज्ञापन


रात 8 से सुबह 8 बजे तक सुरेश केवलानी (9425675465) कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान राजेंद्र ढबाले, वीपी मिश्रा, संजय ठाकुर, मोहित मरकाम, गिरीश दीवान और विकास दमाहे भी तैनात रहेंगे।

सफाई जोन प्रभारी अपने क्षेत्रों में सफाई कर्मियों सहित दोनों पाली में लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को बाढ़ की स्थिति में लोगों के ठहरने के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ईई आरके जैन भोजन की व्यवस्था देखेंगे।

विज्ञापन

🔹 स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

👉 आप भी जुड़ें – अगर आपके क्षेत्र में जलभराव या कोई आपात स्थिति हो तो ऊपर दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। प्रशासन हर समय आपकी सेवा में तत्पर है।




यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें

यह भी पढ़े बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK