भिलाई में हार्ट पेशेंट धन्नुलाल की आत्महत्या के मामले में 10 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार, तेज साउंड सिस्टम बना मौत की वजह..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बुजुर्ग की जान लेने वाला साउंड सिस्टम: 10 महीने बाद इंसाफ की राह

भिलाई के हथखोज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। 55 वर्षीय धन्नुलाल साहू ने पिछले साल तेज साउंड सिस्टम की वजह से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। अब 10 महीने बाद पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।                             

भिलाई में आत्महत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी

क्या थी पूरी घटना?
पिछले साल 7 सितंबर 2024 को हथखोज के शीतला पारा में गणेश पंडाल में समिति वालों ने मूर्ति स्थापना की थी। पंडाल में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। धन्नुलाल साहू, जो हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे, ने बार-बार समिति से धीमी आवाज में साउंड बॉक्स चलाने की गुहार लगाई। लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। 11 सितंबर को धन्नुलाल ने आरोपी गौरव वर्मा को अपनी बीमारी के बारे में बताया, लेकिन इस बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, पर गौरव ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाना जारी रखा।

परेशानी ने छीनी जान
आखिरकार तंग आकर धन्नुलाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास मिले सुसाइड नोट में तेज साउंड सिस्टम को आत्महत्या की वजह बताया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब, लगभग एक साल बाद, आरोपी गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा (32 वर्ष), शीतला पारा, हथखोज निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

इंसाफ की उम्मीद

यह घटना हम सभी के लिए एक सबक है कि छोटी-छोटी बातें भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK