भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की दो ज्वेलरी दुकानों में एक 65 साल के बुजुर्ग ने बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के जवाहर मार्केट में एक बुजुर्ग ने नकली सोने के टॉप्स देकर दो अलग-अलग ज्वेलर्स से करीब 60 हजार रुपए की ज्वेलरी ठग ली। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।![]() |
| आरोपी बुजुर्ग |
पहली ठगी न्यू अभिषेक ज्वेलर्स में
पवन कुमार सोनी, जो न्यू अभिषेक ज्वेलर्स के संचालक हैं, उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जुलाई की शाम 6 बजे आरोपी बुजुर्ग उनकी दुकान पर आया।
उसने नकली सोने के टॉप्स देकर बदले में 2.780 ग्राम की सोने की अंगूठी (मूल्य ₹27,000), दो चांदी के सिक्के (₹1,000) और ₹1,000 नकद ले लिए। दुकान ने उसका नाम राजेश पाठक बताकर बिल भी काटा।
विज्ञापन
सहेली अलंकरण में भी दोहराई वही चालाकी
इसी तरह, दूसरी ठगी सहेली अलंकरण ज्वेलर्स में की गई। वहां आरोपी ने खुद को राजेश रामपाल पाठक बताया और 4 ग्राम नकली टॉप्स देकर बदले में 2.920 ग्राम की सोने की अंगूठी (₹31,055), 10 ग्राम का चांदी का सिक्का (₹1,205) और ₹940 नकद ले लिए।
यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?
सीसीटीवी से हुआ खुलासा, बुजुर्ग गिरफ्तार
छावनी पुलिस को मिली शिकायतों पर जब जांच शुरू हुई, तो दोनों दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में
विज्ञापन
आरोपी की तस्वीरें साफ नजर आईं।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तेवर ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी राजेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने और दुकानों में भी ऐसी ही वारदात तो नहीं की।
अगर आपके यहां भी ऐसी किसी ठगी की कोशिश हुई है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सतर्क रहें, क्योंकि ठगी का चेहरा इस बार एक बुजुर्ग था। आपकी एक सतर्कता कई और दुकानों को सुरक्षित रख सकती है।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




