बिलासपुर कोर्ट में महिला वकील की दबंगई, फरियादी महिला से सरेआम मारपीट, परिजन भी नहीं बचे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर कोर्ट में महिला वकील की दबंगई, फरियादी महिला से सरेआम मारपीट, परिजन भी नहीं बचे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फैमिली कोर्ट परिसर में एक महिला वकील ने फरियादी महिला के साथ जमकर मारपीट की। यही नहीं, महिला वकील ने फरियादी के साथ आए परिजनों को भी पीट डाला।

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। 

बिलासपुर कोर्ट में महिला वकील द्वारा फरियादी से मारपीट की वायरल वीडियो की तस्वीर

फीस लेने के बाद केस से किया इंकार, विवाद बढ़ा तो मारपीट पर उतर आई वकील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरियादी महिला का पारिवारिक विवाद कोर्ट में चल रहा है। उसने पहले से ही महिला वकील को फीस दी थी, लेकिन बाद में वकील ने केस लड़ने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

विज्ञापन


वकील ने बाल पकड़कर खींचा, परिजनों पर भी किया हमला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला वकील फरियादी महिला का बाल पकड़कर खींच रही है और ज़ोर-ज़ोर से मार रही है। इतना ही नहीं, पास में खड़े महिला के परिजनों को भी धक्का-मुक्की और मारपीट का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन

महिला वकील का दावा – पहले की गई थी बदतमीजी
इस पूरे मामले पर महिला वकील का कहना है कि फरियादी और उसके परिजनों ने पहले उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद यह झगड़ा हुआ। फिलहाल घटना की कोई आधिकारिक शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है।

👉 आपके इलाके की हर सच्ची और ज़रूरी खबर के लिए हमसे जुड़े रहें|




यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें

यह भी पढ़े बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK