भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करने का मामला पकड़ा गया है। बात सामने निकल कर आ रही है जिसमे दो सगी बहनों ने यू-ट्यूब से तरीका सीखा, अमेजन से 30 हजार रुपये में डिवाइस मंगवाए और सेंटर में सेटअप के साथ पेपर लीक कर दिया।
घटना रविवार को हुई जब सरकंडा स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में सब-इंजीनियर की परीक्षा चल रही थी। अनु सूर्या नाम की युवती परीक्षा दे रही थी और उसके साथ उसकी बड़ी बहन अनुराधा सूर्या बाहर इंतज़ाम में जुटी थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि अनु के अंडर गारमेंट में हिडन कैमरा और कान में माइक्रो ईयरफोन छुपा था, जिसे वह बालों के अंदर छुपाकर ले गई थी। बाहर ऑटो में बैठी उसकी बहन अनुराधा टैबलेट और वॉकी-टॉकी से पेपर देखकर हल करती और उसे उत्तर बताती।
पूछताछ में बहनों ने बताया कि ये तरीका उन्होंने यू-ट्यूब से सीखा था। डिवाइस उन्होंने ऑनलाइन अमेजन से ऑर्डर किए थे, जिसकी कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये थी। ये दोनों बहनें मूल रूप से जशपुर के कुपरकापा गांव की रहने वाली हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता किसान हैं और भाई अंडमान निकोबार में काम करता है।
स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही NSUI नेता विकास सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो में बैठी अनुराधा का वीडियो बनाकर प्रशासन को सतर्क किया और पूरे सेटअप का खुलासा किया। इसके बाद हंगामा मच गया और FIR दर्ज कर ली गई।
14 जुलाई को युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



