भिलाई स्टील प्लांट में 200 फीट ऊंची गैलरी ढही, बड़ा हादसा टला – CISF ने क्षेत्र किया सील..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

कोक ओवन विभाग की 200 फीट ऊंची गैलरी नंबर 38 अचानक भरभराकर गिर गई। यह गैलरी बैटरी नंबर 5 और 6 के बीच बनी थी। हादसा इतना तेज़ था कि पूरा स्ट्रक्चर धराशायी हो गया और कोक ओवन में उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया।

भिलाई स्टील प्लांट हादसा – 200 फीट ऊंची गैलरी भरभराकर गिरी, बड़ा नुकसान टला

घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।
BSP प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया। साथ ही CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम को मौके पर तैनात किया गया ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति क्षेत्र में न घुस सके।

विज्ञापन



इलाके की तलाशी में जुटी विभागीय टीम ने राहत की खबर दी है।
अब तक की जांच में किसी के घायल या फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई है, जो बड़ी राहत की बात मानी जा रही है।

🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।"

विज्ञापन

राहत की बात है कि गैलरी गिरने के समय कोई कर्मचारी उसकी चपेट में नहीं आया। वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

👉 ऐसी ज़मीनी और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। 

यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें

यह भी पढ़े बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK