छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: कोरबा में बाढ़ में फंसे 17 लोग बचाए गए, रायपुर-दुर्ग में रेड अलर्ट!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। खेत में काम कर रहे 17 ग्रामीण अचानक आई बाढ़ में फंस गए, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें मासूम बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कोरबा बाढ़ में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू, बारिश से जलमग्न सड़कें – छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट

ये सभी ग्रामीण ढुकुपथरा और लब्दापारा गांव के रहने वाले थे, जो रविवार शाम खेतों में काम करने गए थे। उसी दौरान अचानक नदी में आई बाढ़ ने उन्हें घेर लिया। स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन डर अभी भी बना हुआ है, क्योंकि बारिश थमने का नाम नहीं ले रही।

इधर, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में यलो अलर्ट है।

विज्ञापन

प्रदेश के कई शहरों में बीती रात से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कों पर नालियों का पानी भर गया है। रायपुर की गलियों में पानी घुस आया है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी हालात खराब हैं।

अंबिकापुर के कुंडला सिटी में 2-3 फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़क पर खड़ी गाड़ियां आधी डूब गईं। निचली बस्तियों और घरों में पानी घुस गया।

राजनांदगांव जिले की स्थिति अलग है। यहां सामान्य से 60% कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक केवल 94 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसतन 214 मिमी होनी चाहिए थी। इसका असर खरीफ की फसल पर पड़ा है। धान की बुवाई अब तक केवल 55% क्षेत्र में ही हो पाई है।

हालांकि रविवार रात से हुई हल्की बारिश से किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

👉 आप भी ऐसे लोकल अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपके इलाके की हर खबर सबसे पहले यहां मिलेगी।

यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें

यह भी पढ़े बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK