भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई की शुरुआत में झटका लगने जा रहा है।
राज्य में 1 जुलाई 2025 से नई विद्युत दरें लागू होंगी, जिनमें घरेलू और गैर-घरेलू दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं को अपनी जेब ढीली करनी होगी।
10 से 25 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हुई बिजली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली वितरण कंपनी (CSPDCL) की मांग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए औसतन 1.89% की वृद्धि को मंजूरी दी है।
इस अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार के कार्यकाल की पहली वृद्धि
गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद यह पहली बार है जब बिजली दरें बढ़ाई गई हैं।
जबकि पिछली कांग्रेस सरकार में साल 2022-23 में 2.50% और 2024-25 में 4.88% की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह कांग्रेस कार्यकाल में कुल 7.38% दरें बढ़ीं।
यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?
राजस्व घाटे के आधार पर लिया गया फैसला
आयोग ने बताया कि यह निर्णय राज्य की विद्युत कंपनियों के राजस्व घाटे को ध्यान में रखकर लिया गया है।
वितरण कंपनी द्वारा 2025-26 के लिए 28,397.64 करोड़ रुपए की वार्षिक राजस्व आवश्यकता जताई गई थी, लेकिन आयोग ने इसे 25,636.38 करोड़ रुपए मान्य किया।
विज्ञापन
बिक्री और घाटे के आंकड़े भी बदले
वितरण कंपनी ने वर्ष 2025-26 में 35,727 मिलियन यूनिट विद्युत विक्रय का अनुमान जताया था, लेकिन आयोग ने इसे बढ़ाकर 36,540 मिलियन यूनिट किया है।
इसी प्रकार 4947.41 करोड़ के घाटे के स्थान पर 523.43 करोड़ रुपए का घाटा आयोग द्वारा मान्य किया गया।
अब औसत बिलिंग दर 7.02 रुपए प्रति यूनिट
नई दरों के अनुसार औसत विद्युत बिलिंग दर 7.02 रुपए प्रति यूनिट तय की गई है। यह दरें 1 जुलाई 2025 से पूरे राज्य में लागू होंगी।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



