अब नसबंदी करवाने वालों नक्सलियों के घर गूंजेंगी किलकारियां: छत्तीसगढ़ सरकार देगी टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा, मिलेगा पेरेंटहुड का सुख..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔻 नक्सलियों को मिली नई जिंदगी की सौगात, सरकार देगी टेस्ट ट्यूब बेबी सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को एक नई और संवेदनशील सौगात दी है। अब वे भी माता-पिता बनने का सुख पा सकेंगे। सरकार उन सभी नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा देगी, जिनकी नसबंदी कर दी गई थी।

👉 सरेंडर के बाद नई जिंदगी की शुरुआत के साथ अब घर में बच्चों की किलकारियां भी गूंजेंगी।

सरेंडर नक्सलियों के लिए टेस्ट ट्यूब बेबी योजना – छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल

🔻 सरेंडर करने वालों के लिए जीवन का दूसरा मौका
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नक्सल संगठन ने सैकड़ों युवाओं को ना सिर्फ परिवार से अलग किया, बल्कि पिता बनने का हक भी छीन लिया। सरकार अब उनकी नसबंदी की भरपाई करेगी।

उन्होंने कहा कि टेस्ट ट्यूब बेबी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है,जिससे जो लोग प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्ति में असक्षम हैं, वे भी माता-पिता बन सकते हैं।

विज्ञापन


🔻 सरकार उठाएगी पूरा खर्च
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आमतौर पर टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया में लाखों रुपये का खर्च आता है, लेकिन आत्मसमर्पित नक्सलियों को यह सुविधा सरकार बिना किसी खर्च के देगी।

यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?

विज्ञापन


यह भी पढ़े - स्मार्ट लुक के चक्कर में सेहत को न करें बर्बाद: टाइट बेल्ट पहनने से हो सकते हैं हर्निया, गैस और फर्टिलिटी जैसे भारी नुकसान

🔻 मानसून में भी नहीं रुकेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन
डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि बरसात के मौसम में ऑपरेशन चलाना मुश्किल होता है, लेकिन जवानों के हौसले के आगे ये चुनौतियां टिक नहीं पा रहीं।

जवानों को हैदराबाद में विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे हर मौसम में मुस्तैदी से ऑपरेशन को अंजाम दे सकें।

छत्तीसगढ़ सरकार की इस नई पहल से यह संदेश जा रहा है कि बंदूक छोड़ने वालों को जिंदगी दोबारा मिल सकती है। ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहिए – क्योंकि बदलाव की शुरुआत यहीं से होती है


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK