भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :देवपहरी में अचानक बढ़ा पानी, 5 युवाओं की फंसी जान – बहादुरी से रेस्क्यू कर निकाले गए सुरक्षित
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। देवपहरी वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढ़ने से 5 लोग फंस गए। वक्त रहते सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा के दो युवक और तीन युवतियां सोमवार शाम करीब 4 बजे देवपहरी वॉटरफॉल की सैर पर पहुंचे थे। वहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के बीच अचानक पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया और सभी फंसकर रह गए।
🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची"
विज्ञापन
जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और फिसलन भरे रास्तों के बीच बचाव दल ने काफी मेहनत की। कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी 5 युवक-युवतियां पानी की तेज धार के बीच फंसे दिखाई दे रहे हैं। दृश्य बेहद डरावना था, लेकिन समय पर कार्रवाई ने एक बड़ी घटना को रोक दिया।
विज्ञापन
🔹 "इलाके के लोगों ने प्रशासन से पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है"
👉 आपके इलाके की हर सच्ची और ज़रूरी खबर के लिए हमसे जुड़े रहें|
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
यह भी पढ़े - बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



