भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग)धमतरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इंदौर की सोनम की कहानियाँ आपने सुनी होंगी, लेकिन इस बार कहानी है धमतरी की 'सोनम' की, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची के विजय विदेश मरकाम नामक युवक से अवैध संबंध थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए विजय को कोण्डागांव बस स्टैंड से धर दबोचा। पूछताछ में रवीना और विजय ने अपना जुर्म कबूल लिया।

दोनों ने बताया कि 27 जून को विजय, धर्मवीर को इलाज के बहाने तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से लेकर निकला। रास्ते में उसे शराब पिलाते हुए ओडिशा के रायगढ़ होते हुए मगेदा के जंगल में ले गया। वहां क्रिकेट बैट से धर्मवीर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जल पाया।
यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल, एसडीओपी रूपेश कुमार, सायबर सेल और थाना माकड़ी की टीम की तत्परता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर कर रख देती हैं|
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



