भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, पाकिस्तानी हैकर्स की घुसपैठ से हड़कंप
दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को सोमवार देर रात अज्ञात हैकर्स ने हैक कर लिया। वेबसाइट पर कुछ देर के लिए धमकी भरा और अपशब्दों से भरा संदेश दिखाई दिया, जिससे हड़कंप मच गया।
संदेश में अंग्रेजी में लिखा था – “अगर अगली बार तुमने हमारी सीमाओं या साइबर स्पेस पर हमला करने की कोशिश की, तो हम तुम्हें ऐसी... (गालियां)।”
🔹 जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन में हलचल मच गई"
इस पूरे साइबर हमले के पीछे पाकिस्तानी हैकर्स का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। संदेश में भारत-पाक सीमा का ज़िक्र भी किया गया, जिससे यह शक और गहरा गया है।
विज्ञापन
हैकिंग के कुछ ही देर बाद वेबसाइट को सामान्य कर दिया गया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप ने बताया कि वेबसाइट हैंग हो गई थी, जिसे शटडाउन कर 15 मिनट के भीतर फिर से चालू कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि इस साइबर हमले की ज़िम्मेदारी HOAX 1137 नाम के पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप ने ली है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के होमपेज पर पाकिस्तान से जुड़े पोस्टर और अपशब्द पोस्ट किए।
विज्ञापन
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वेबसाइट के डेटा में कोई छेड़छाड़ की गई है या नहीं।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी हैकर्स ने किसी सरकारी वेबसाइट को निशाना बनाया हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, हर बार समय रहते वेबसाइट को रिकवर कर लिया गया है।
👉 आपके इलाके की हर सच्ची और ज़रूरी खबर के लिए हमसे जुड़े रहें|
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
यह भी पढ़े - बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



