Breaking news : दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर ED रेड, चिरमिरी में IT की छापेमारी जारी..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔸 सुबह-सुबह छापेमारी से हड़कंप

दुर्ग के दीपक नगर इलाके में मंगलवार सुबह-सुबह हलचल मच गई जब ईडी की टीम होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर पहुंची। अग्रवाल सागर होटल के मालिक हैं और दुर्ग-भिलाई के प्रमुख व्यापारियों में गिने जाते हैं।

🔸 6 बजे बंगलें पर पहुंची टीम, CRPF तैनात

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर ईडी अधिकारी विजय अग्रवाल के घर पहुंचे। छापेमारी के दौरान CRPF के जवान भी मौजूद रहे ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। बंगले के अंदर ईडी अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रहे हैं।                       

ED रेड के दौरान विजय अग्रवाल के दुर्ग स्थित बंगले के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती

🔸 चिरमिरी में भी IT की कार्रवाई, SECL से जुड़ा मामला
इधर, चिरमिरी में SECL के एक मैनेजर के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि SECL कर्मचारियों के फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए आयकर रिफंड दिलवाने का मामला सामने आया है। 14 जुलाई को शुरू हुई इस कार्रवाई में कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज भी IT अधिकारियों की टीम मौके पर डटी हुई है।

🔸 मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्ति की जांच
सूत्रों की मानें तो दुर्ग में हुई यह ईडी की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्तियों की जांच से जुड़ी हो सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रेड किस घोटाले से संबंधित है। प्रदेश में चल रहे कई आर्थिक घोटालों की जांच में ईडी जुटी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

🔸 कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में हलचल
विजय अग्रवाल के घर रेड की खबर फैलते ही दुर्ग-भिलाई के व्यापारिक वर्ग और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

🔸 पिछली कार्रवाई की कड़ी भी जुड़ रही है
5 जुलाई को रायपुर में सोना तस्करी से जुड़े मामले में ईडी ने 3.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। वहीं, 4 जुलाई को भिलाई के कारोबारी सौरभ आहूजा के भाई से पूछताछ की गई थी। सौरभ पर ऑनलाइन सट्टा चलाने का संदेह है और ईडी उसकी तलाश में जुटी है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK