भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 👉 महादेव सट्टा ऐप केस में बड़ा एक्शन, दुर्ग के होटल व्यवसायी के ठिकानों पर ईडी की दबिश
दुर्ग और भिलाई में मंगलवार को ईडी की रेड से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल के घर और होटल सहित दिल्ली तक ईडी की टीमों ने एक साथ छापा मारा।
🔹 सुबह 6 बजे पहुंची ईडी, गार्ड को दिखाया आई कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक नगर निवासी विजय अग्रवाल के घर मंगलवार सुबह दो गाड़ियों में ईडी की टीम पहुंची। गार्ड को आईडी दिखाकर टीम अंदर घुसी और परिवार को जांच में सहयोग करने को कहा गया।
इसके बाद होटल सागर और उसके मैनेजर के घर भी ईडी की टीम पहुंची। तीनों जगह जांच देर शाम तक चलती रही।

🔹 70 लाख कैश, मोबाइल और दस्तावेज जब्त
सूत्रों के मुताबिक ईडी ने विजय अग्रवाल के निवास से 70 लाख रुपए नकद, मोबाइल और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है।
🔹 जयपुर की शादी में शामिल होने से मिला सुराग
ईडी की इस कार्रवाई का सीधा संबंध महादेव सट्टा ऐप से है। बताया जा रहा है कि सौरभ आहुजा, जो ऐप की कमाई को इधर-उधर करता था, उसकी जयपुर में हुई शादी पर पहले ही नजर थी।
उसी आयोजन में विजय अग्रवाल की मौजूदगी से ईडी को उसके तार इस नेटवर्क से जुड़े होने का शक हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
🔹 शादी में पहुंचे थे कई व्यापारी, ईडी के डर से भागे
सूत्रों का कहना है कि सौरभ की शादी में भिलाई-दुर्ग से दर्जन भर जयपुर गए थे। जैसे ही ईडी की कार्रवाई की भनक लगी, वे सभी वहां से निकल गए।
लेकिन ईडी के हाथ उनके जयपुर में मौजूद होने के वीडियो फुटेज लग चुके हैं। अब इन व्यापारियों पर भी रेड पड़ने की संभावना जताई जा रही है
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



