भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हाईवे पर हाथ में फास्टैग लेकर टोल प्लाजा से गुजरने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने ऐसा करने वालों के फास्टैग को ब्लैकलिस्ट करने का नया आदेश जारी किया है।
अब यदि कोई चालक जानबूझकर फास्टैग को अपनी गाड़ी की विंडस्क्रीन पर नहीं चिपकाता और हाथ में लेकर स्कैन कराता है, तो उसे ‘लूज फास्टैग’ या ‘टैग-इन-हैंड’ की श्रेणी में रखा जाएगा और उसका फास्टैग ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

क्यों आया ये नियम?
कुछ ड्राइवर फास्टैग को हाथ में लेकर स्कैन कराते हैं, जिससे स्कैनिंग में समय लगता है और टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे अन्य यात्रियों को भी खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, कई लोग एक ही फास्टैग का इस्तेमाल अलग-अलग गाड़ियों में करने की कोशिश करते हैं, जिससे टोल डेटा में गड़बड़ी होती है। NHAI ने इन सब गड़बड़ियों को रोकने के लिए यह कड़ा फैसला लिया है।
यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?
यह नियम कब से लागू हुआ?
11 जुलाई 2025 को NHAI ने इस नए नियम की घोषणा की थी।
टोल कलेक्शन एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि संबंधित फास्टैग को ब्लैकलिस्ट किया जा सके।
विज्ञापन
भविष्य की बड़ी तैयारी भी है वजह
NHAI जल्द ही एनुअल पास सिस्टम और मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में काम कर रही है।इन दोनों नए सिस्टम में फास्टैग की स्थिति सही होना बेहद ज़रूरी है, ताकि टोल कलेक्शन पूरी तरह स्वचालित और बिना रुकावट हो सके।
अगर कोई नियम तोड़ता है तो क्या होगा?
टोल एजेंसियों को एक विशेष ईमेल आईडी दी गई है, जिस पर वे ‘लूज फास्टैग’ वाले मामलों की सूचना भेज सकते हैं। जानकारी मिलते ही NHAI उस फास्टैग को हॉटलिस्ट या ब्लैकलिस्ट कर देगी।
इसके बाद वह फास्टैग काम नहीं करेगा।
📢 अगर आप भी हाईवे पर सफर करते हैं तो सतर्क हो जाइए। फास्टैग सही जगह लगाएं, ताकि आप किसी परेशानी में न पड़ें। ऐसी और महत्वपूर्ण लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



