35 साल से रायपुर में छिपकर रह रहे थे बांग्लादेशी दंपती, सीमा पार करते हुए BSF के हत्थे चढ़े..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में पिछले 35 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे छिपकर रह रहे एक बांग्लादेशी दंपती को BSF ने पश्चिम बंगाल के हिली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। यह दंपती बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीमा पार करने से पहले ही सेना के जवानों ने धर दबोचा।

📌 सीमा पार करने की कोशिश में थे दोनों
घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली सीमा क्षेत्र की है। बीएसएफ की 123वीं बटालियन ने 50 वर्षीय जैनब शेख को अवैध रूप से सीमा पार करने के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश की नागरिक है।

वहीं उसका पति, 55 वर्षीय शेख इमरान, वैध पासपोर्ट और वीजा के ज़रिए हिली लैंड पोर्ट से बांग्लादेश जाने की प्रक्रिया में था। बीएसएफ ने उसे भी आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया।                    

                               BSF ने बांग्लादेशी दंपती को सीमा पार करते पकड़ा – रायपुर में 35 साल से रह रहे थे अवैध रूप से

🧾 फर्जी पहचान पत्र और पासपोर्ट का खुलासा
बीएसएफ को दोनों के पास से भारतीय फर्जी आधार कार्ड, वोटर ID और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। जांच में सामने आया कि यह दंपती 1990 में भारत में घुसे थे और छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिछले 35 साल से रह रहे थे।

💳 शेख इमरान ने भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया था, जबकि जैनब ने तीन बार आवेदन देने के बावजूद पासपोर्ट नहीं बनवा सकी।

🚨 छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई से मच गया था हड़कंप

छत्तीसगढ़ पुलिस ने हाल ही में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस कार्रवाई के डर से दंपती ने देश छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- चलती बस में युवती ने बच्चे को दिया जन्म! फिर कपल ने खिड़की से फेंक दिया नवजात , बोला- पाल नहीं सकते थे, कपल की दरिंदगी देख दहल उठे लोग

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

⚖️ बालुरघाट कोर्ट में किया गया पेश
गिरफ्तारी के बाद दंपती को हिली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों बांग्लादेश के राजशाही जिले के बीरकुत्सा गांव के रहने वाले हैं। अब उन्हें बालुरघाट कोर्ट में पेश किया गया है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK