"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने माताओं के सम्मान में लगाए 101 पेड़, दिखाई पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : "जब माँ जीवन देती है, तो पेड़ जीवन संवारता है" — जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने दिखाई पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता

दुर्ग-भिलाई में रविवार को जेसीआई ने एक अनोखे और भावनात्मक वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" का आयोजन किया। यह आयोजन रामा गैसेस, सोमनी में सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें समाज और प्रकृति दोनों के लिए एक सशक्त संदेश गूंजा।

माताओं के सम्मान में लगाए गए 101 पेड़
इस कार्यक्रम में जेसीआई परिवार के करीब 60 से 65 सदस्यों ने भाग लिया। हर सदस्य ने अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाकर यह जताया कि हम प्रकृति से उतने ही जुड़े हैं, जितना अपनी जड़ों से। इस दौरान 101 पेड़ लगाए गए।

🔹 "कार्यक्रम में जेसीआई के सदस्य पूरे जोश के साथ मौके पर पहुंचे और अपने हाथों से पौधारोपण किया।"    

                             JCI Durg-Bhilai Tree Plantation – Ek Ped Maa Ke Naam Vriksharopan Program 2025

प्रधानमंत्री के पर्यावरण अभियान को समर्पित
यह पूरा आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘पर्यावरण संरक्षण अभियान’ को समर्पित था। जेसीआई ने अपनी सहभागिता से यह साबित कर दिया कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

सचिव जेसी अमूल रेशु जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में जेसीआई परिवार के 60 से 65 सदस्यों ने भाग लिया और 101 पेड़ लगाकर कार्यक्रम का आनंद उठाया

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जेसीआई दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने सभी जेसी सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों का हृदय से धन्यवाद किया गया।

जेसीआई दुर्ग-भिलाई का यह प्रयास निश्चित ही समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

नेतृत्व और सराहना
जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने सभी सदस्यों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं सचिव जेसी अमूल रेशु जैन ने जानकारी दी कि इस पहल में हर सदस्य ने एक भावनात्मक जुड़ाव के साथ भागीदारी की।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK