भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 👉 छत्तीसगढ़ के पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब श्रीनगर डल झील जैसी हाउस बोट सैर का मजा बैकुंठपुर में भी मिलेगा।
बैकुंठपुर के झुमका जलाशय में 500 हेक्टेयर जलभराव क्षेत्र में बहुत जल्द एक खूबसूरत हाउस बोट तैरती नजर आएगी। करीब डेढ़ साल से हैदराबाद के कारीगर इस डबल डेकर हाउस बोट को तैयार कर रहे हैं।
🔸 हाउस बोट की नीचली मंजिल पर 2 कमरे और 1 हॉल की सुविधा होगी।
🔸 ऊपरी मंजिल पर किचन होगा, जहां से स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।
🔸 एक बार में 50 से अधिक पर्यटक जलाशय के बीच में सैर कर सकेंगे।
ठंडी के मौसम में इसे शुरू करने की तैयारी है। स्थानीय लोग और पर्यटक झील के बीचोंबीच गर्मागर्म खाना और शांत वातावरण का आनंद उठा सकेंगे।

श्रीनगर जैसी झलक अब छत्तीसगढ़ में
बैकुंठपुर के झुमका बोट क्लब में पहले से मौजूद हैं:
– 5 फैमिली शिकारा बोट
– 2 मेकेनाइज 14 सीटर स्पीड बोट
– एक्वेरियम और पार्किंग सुविधा
झुमका में डल झील की तर्ज पर पहले ही 5 शिकारा बोट चलाई जा चुकी हैं।
हालांकि मानसून के आगमन के साथ उन्हें सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
प्रशासन को होगा सीधा फायदा
हाउस बोट संचालन के लिए दो साल का अनुबंध प्रस्तावित है।
13 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तारीख तय की गई है।
ठेका लेने वाले को:
– ₹5 लाख अमानत राशि
– ₹1.5 लाख मासिक किराया देना होगा
इससे जिला प्रशासन को सालाना ₹18 लाख की आमदनी होगी। यह पूरा प्रोजेक्ट डीएमएफ मद से 3 करोड़ की लागत में बनाया गया है। इससे न सिर्फ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार और राजस्व भी बढ़ेगा।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



