छग : गर्भ में बच्चा, पीठ पर दर्द… कीचड़ से भरी सड़क पर 4 KM चली मां, अस्पताल पहुंचने की जंग बनी चुनौती! सिस्टम फिर फेल..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कांकेर से सामने आई एक बेहद मार्मिक तस्वीर ने लोगों का दिल झकझोर दिया है। गांव की बदहाल सड़क के कारण एक गर्भवती महिला को कीचड़ भरे रास्ते में 4 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचना पड़ा।

(छत्तीसगढ़) यह घटना कोयलीबेड़ा विकासखंड के पंडरीपानी गांव की है, जहां 9 महीने की गर्भवती महिला सुनीता कोमरा को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन गांव की टूटी-फूटी सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की वजह से एंबुलेंस 4 किलोमीटर पहले ही रुक गई।

                                कीचड़ में फंसी एंबुलेंस और पैदल चलती गर्भवती महिला - कांकेर जिला छत्तीसगढ़

🔹 परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को पैदल चलने में मदद की।

गर्भवती महिला सुनीता कोमरा, पति और परिवार की चार महिलाएं कीचड़ से भरे रास्ते पर पैदल चलती रहीं। काफी मुश्किलों के बाद वे परतापुर पहुंचे, जहां खड़ी एंबुलेंस से उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और डिलीवरी अभी नहीं हुई है।        

🔸 आजादी के बाद से अब तक नहीं बनी पक्की सड़क

गांव में अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि बाइक और कार तक चलना मुश्किल है।

ग्रामीण देवनिधि नरवास ने बताया कि सरपंच और सचिव को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अब ग्रामीणों ने पंचायत में मिली सरकारी राशि की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

100 की जनसंख्या नहीं तो नहीं बनेगी सड़क?

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के भानुप्रतापपुर डिवीजन के अधिकारी जागेश्वर ध्रुव ने सफाई दी कि केंद्र की योजना के तहत पहले 500, अब 100 की जनसंख्या वाले गांवों में सड़क बन रही है। पंडरीपानी गांव में आबादी 100 से कम है, इसलिए अभी सड़क नहीं बन पाई।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

जशपुर में भी सामने आई थी दर्दनाक घटना

कुछ दिन पहले जशपुर के सातलुटोली गांव में एक महिला को डिलीवरी के बाद मितानिन ने पीठ पर उठाकर नदी पार कराई थी। पुलिया बह चुकी थी, और एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। फिर 2 किलोमीटर पैदल चलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।ऐसी घटनाएं सिर्फ सिस्टम की लापरवाही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की पीड़ा की चीख हैं।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK