छग : डायन का आरोप लगाना बन पड़ोसन की मौत की वजह: छत से घर में घुसकर की महिला की हत्या, मां-बेटी और भतीजे ने रची खौफनाक साजिश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़"टोनही" का झूठा इल्ज़ाम और पड़ोसन की बेरहमी से हत्या… छत्तीसगढ़ के खैरबना गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

यह घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरबना गांव की है। जहां मोहिनी साहू (30) नाम की महिला को उसके ही पड़ोसियों ने टोनही कहने पर मौत के घाट उतार दिया।

खैरबना गांव में टोनही के शक में महिला की हत्या - हंसिया और रस्सी से मर्डर की वारदात

आरोप है कि मोहिनी को बदनाम करने का गुस्सा इतना बढ़ गया कि पड़ोस में रहने वाली सविता साहू (39), उसकी बेटी जसिका साहू (19) और भतीजा दीपेश साहू (24) ने मिलकर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🟥 26 जून को हुआ खून का खेल
यह खौफनाक वारदात 26 जून 2025 की दोपहर हुई, जब मोहिनी के बच्चे स्कूल गए थे और वह घर में अकेली थी। बच्चों के लौटने पर दरवाजा बंद मिला, कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया।दरवाजा खोलते ही सामने था खून से लथपथ मोहिनी का शव। यह दृश्य देख गांव में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत खैरागढ़ पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मृतका के परिजन चंद्रेश साहू ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

🟡 जांच में आया खौफनाक सच
पुलिस ने जब घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की तो शक की सुई मोहिनी के पड़ोसियों पर जाकर टिक गई।

थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने सविता, जसिका और दीपेश को 1 जुलाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में पहले तो जसिका ने खेत में होने की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन पुलिस को झूठ की भनक लग गई|

मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगालने पर आरोपियों के बयानों में विरोधाभास मिला। अंत में तीनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

🔴 पड़ोसन को बदनाम करने का था बदला
आरोपी सविता ने कबूला कि मोहिनी उसे जादू-टोना करने वाली और "टोनही" कहकर गांव में बदनाम कर रही थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने बेटी और भतीजे के साथ मिलकर यह खौफनाक प्लान रचा।

🗡️ छत से घुसे, रस्सी से घोंटा, फिर हंसिया से काटा
26 जून को दोपहर करीब 2 बजे तीनों आरोपी छत के रास्ते मोहिनी के घर में घुसे। रस्सी से पहले उसका गला घोंटा गया, फिर दीपेश ने हंसिया से उसके चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ वार किए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

🧼 सबूत मिटाने की भी रची चाल
मर्डर के बाद तीनों अपने घर लौटे, खून के कपड़े और शरीर से सबूत मिटाए और गांव में यह अफवाह फैलाई कि वे तो खेत में थे। लेकिन साइबर जांच ने सारी कहानी खोल दी।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी है। गांव वालों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े - 200 करोड़ की शाही शादी में ईडी का धमाका! फेरों के बाद भागा दूल्हा, रायपुर-भिलाई से आए 250 मेहमानों में मचा हड़कंप – महादेव सट्टा कनेक्शन से पर्दा उठा

यह भी पढ़े रायपुर : मालिक की छेड़छाड़ से बचकर भागी महिला ..मदद की उम्मीद में सैलून में घुसी... पर जिसने बचाया उसी ने लूट ली आबरू..

यह भी पढ़े CG : 2 महीने से लेडिस टॉयलेट में चल रही थी गुप्त अश्लील रिकॉर्डिंग, किसी को भनक तक नहीं लगी! जब लेडी टीचर ने मोबाइल देखा तो खुली हेडमास्टर की गंदी साजिश

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े - 239 करोड़ की कार! सिर्फ 3 लोगों के पास है दुनिया की सबसे महंगी रोल्स रॉयस, नाम जानकर चौंक जाएंगे


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK