भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में रविवार को बारिश भी कांग्रेस समर्थकों का हौसला नहीं तोड़ पाई। मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में भीगता रहा मैदान, मगर भीड़ डटी रही। कोई रेनकोट में तो कोई छतरी लेकर पहुंचा, लेकिन किसी ने सभा छोड़ने का नाम नहीं लिया।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “इतनी बारिश में भी आप यहां आए, इसका मतलब है कि आप हमारे साथ हो। जब आप साथ हो, तो हमें कोई नहीं हरा सकता।”
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अमित शाह यहां बार-बार क्यों आते हैं? क्या छत्तीसगढ़ उनका घर है या ससुराल?”
खड़गे ने राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्हें बैठो बोलो तो बैठ जाते हैं, उठो बोलो तो उठ जाते हैं। इतना अपमान सहकर भी पद नहीं छोड़ रहे।”
विज्ञापन
खड़गे ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “इन लोगों ने हमारे जवानों और किसानों को धोखा दिया। ये झूठ बोलते हैं। मैं इन्हें ‘झूठों के सरदार’ कहता हूं।” उन्होंने डबल इंजन की सरकार को लेकर भी तंज कसते हुए कहा, “एक छोटा इंजन, एक बड़ा इंजन… ऐसे तो गाड़ी ही नहीं चलेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने 2025-26 के लिए 47 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। “हमारे समय एक रुपये का भी कर्ज बढ़ता था तो लोग सड़कों पर उतर आते थे। अब कहां हैं वो लोग?”
सभा के अंत में खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले के बाद दो बार मीटिंग हुई लेकिन प्रधानमंत्री नहीं आए। यह देश की जनता का अपमान है।”
आखिर में खड़गे ने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” के नारों के साथ भाषण खत्म किया। सभा स्थल पर तालियों और नारों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
👉 ऐसी लोकल और ज़मीनी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
यह भी पढ़े - बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK


