छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाला मर्डर: प्रेमिका ने ही करवाई प्रेमी की हत्या! पूर्व पति को दी हत्या की एक लाख की सुपारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :💔 प्यार में बना खूनी प्लान, पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारवा दिया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही प्रेमी की हत्या की सुपारी अपने पूर्व पति को दे दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या के लिए दी एक लाख की सुपारी - कोरबा CG मर्डर केस

👉 मामला बांकीमोंगरा इलाके का है, जहां चार जुलाई को विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में खून से लथपथ एक शव मिला था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक की बेरहमी से चाकू से हत्या की गई है। वहां से शराब की बोतलें, मूंग दाल का पैकेट और एक बैग भी मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई।

🔎 शव की पहचान अयोध्यापुरी दर्री निवासी अश्विनी पाठक उर्फ पिंटू के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि उसकी मौत चाकू के वार से हुई। परिजनों ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ निकला था लेकिन घर वापस नहीं आया। पुलिस को संदेह होने पर इंदिरा नगर निवासी एकलव्य कुमार उर्फ सिटू और अजय चौहान को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


💔 पूछताछ में खुलासा हुआ कि अश्विनी का प्रेम संबंध अंजू पाठक से था, जो अपने पहले पति से अलग होकर रह रही थी।

बताया गया कि अश्विनी अकसर अंजू से झगड़ा करता था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। इसी तनाव से छुटकारा पाने के लिए अंजू ने अपने पूर्व पति रंजीत सिंह मेहरा और दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

💰 एक लाख की सुपारी में तय हुई हत्या, 5 हजार एडवांस में दिए गए।
योजना के तहत, एकलव्य और अजय ने अश्विनी को शराब पीने के बहाने सब स्टेशन के पास बुलाया और नशे की हालत में चाकू से मार डाला। हत्या के बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

🚔 पुलिस ने अंजू, रंजीत और दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चारों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

👉 आपके इलाके की हर सच्ची और ज़रूरी खबर के लिए हमसे जुड़े रहें|


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें

यह भी पढ़े बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK