भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम त्रिकोण ने एक गहरी दोस्ती को खून में बदल दिया।
दोस्ती के नाम पर वर्षों से साथ चल रहे दो युवकों में से एक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला ग्राम मसीही का है, जहां 24 जून 2025 को विजय कोर्राम ने अपने दोस्त मुकेश यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी।दोनों युवक पिछले 5-6 सालों से अच्छे दोस्त थे।
लेकिन जब विजय को पता चला कि मुकेश, दिनेश्वरी नामक युवती के साथ रिश्ते में आ गया है, जिससे विजय भी प्रेम करता था, तो उसके मन में जलन और गुस्से ने घर कर लिया।
विज्ञापन
घटना के दिन मुकेश और दिनेश्वरी जब युवती के घर के बाहर साथ में खड़े थे, तभी विजय वहां पहुंचा और बिना कुछ सोचे-समझे ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विजय मौके से फरार हो गया।
🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मुकेश की लाश देख हर कोई सन्न रह गया।"
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विजय लगातार अपना लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन कोम्बिंग टीम और साइबर सेल की निगरानी के चलते आखिरकार उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ में विजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
उसने बताया कि वह दिनेश्वरी से प्रेम करता था और जब उसे धोखा मिला, तो गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में सायबर सेल, थाना कोंडागांव, थाना केशकाल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई।
👉 ऐसी ज़मीनी और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
यह भी पढ़े - बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



