दुर्ग में ईंट भट्ठा मालिकों से 35 लाख की ठगी: मजदूर दिलाने के नाम पर 12 किश्तों में लिए थे पैसे , दो आरोपी गिरफ्तार..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मजदूर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।

पुलगांव थाना क्षेत्र में दो ईंट भट्ठा संचालकों से करीब 35 लाख रुपए ठग लिए गए। ठगों ने मजदूर भेजने का झांसा देकर अलग-अलग 12 किश्तों में पैसे ऐंठे, लेकिन काम एक भी नहीं कराया।

ईंट भट्ठा मालिकों से ठगी – मजदूर दिलाने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित बोले- "ना मजदूर आए, ना पैसे लौटाए"
पीसेगांव निवासी नीलकंठ कुंभकार (62 वर्ष) और अभिषेक चक्रधारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नीलकंठ से 10 लाख 35 हजार और कमल सिंह निषाद ने उनसे 9 लाख 32 हजार रुपए ठगे।
वहीं, अभिषेक से भी 11 किश्तों में कुल 15 लाख रुपए वसूले गए।

विज्ञापन


12 किश्तों में ठगे गए पूरे 35 लाख रुपए
दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि दोनों पीड़ितों से ठगों ने मिलकर कुल 35 लाख रुपए ठगे। पैसे लेने के बावजूद एक भी मजदूर नहीं भेजा गया। न ही ठगों ने रकम वापस लौटाई।

यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?

विज्ञापन


ठग पकड़े गए, 60 हजार कैश जब्त
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलगांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद 60 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया

यह भी पढ़े - स्मार्ट लुक के चक्कर में सेहत को न करें बर्बाद: टाइट बेल्ट पहनने से हो सकते हैं हर्निया, गैस और फर्टिलिटी जैसे भारी नुकसान

ये हैं आरोपी ठगों के नाम और ठिकाने
🔹 तीजराम केवट – ग्राम सुनसुनिया, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार
🔹 कमल सिंह निषाद (48 वर्ष) – ग्राम पैसर, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK