भिलाई रथ यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भीड़ में खो जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस की नज़र से बच न सका। भिलाई की रथ यात्रा के दौरान जेब से मोबाइल पार करने वाला एक और आरोपी आख़िरकार गिरफ्तार हो गया है।

भिलाई रथ यात्रा में मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार और 10 मोबाइल जब्त

छत्तीसगढ़ के भिलाई में हाल ही में निकली रथ यात्रा के दौरान मोबाइल चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसी मामले में भिलाई नगर पुलिस ने पहले ही 16 मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर एक और नाम सामने आया था – एम सागर, जो उस वक्त से फरार चल रहा था।

🔹 "स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी की लगातार घटनाओं को लेकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।"

विज्ञापन


पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-6 के जगन्नाथ मंदिर के पास एक युवक मोबाइल बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम एम सागर (21), निवासी प्रगति नगर, भिलाई छावनी बताया।

सागर ने कबूल किया कि उसने बिल्लु नौसाद, सुनील उर्फ रोहित और इमला नामक अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपी को सज़ा दिलाने की मांग की।"

पुलिस ने आरोपी के पास से 10 चोरी के मोबाइल जब्त किए हैं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

👉 आपके इलाके की हर सच्ची और ज़रूरी खबर के लिए हमसे जुड़े रहें|


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें

यह भी पढ़े बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK