भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : समोसा, जलेबी और लड्डू जैसे देसी फूड्स पर हेल्थ वार्निंग की खबरों ने मंगलवार को बवाल मचा दिया। लेकिन अब खुद यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने सामने आकर सफाई दी है।

समोसा, जलेबी और लड्डू जैसे देसी फूड्स पर हेल्थ वार्निंग की खबरों ने मंगलवार को बवाल मचा दिया। लेकिन अब खुद यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने सामने आकर सफाई दी है।
मंत्रालय ने साफ कहा है कि उसने ऐसे किसी भी भारतीय स्नैक आइटम पर कोई चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश नहीं दिया है। खासकर स्ट्रीट वेंडर्स और लोकल फूड कल्चर को टारगेट करने जैसा कोई कदम नहीं उठाया गया है।
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार समोसे, जलेबी और लड्डू जैसे फूड आइटम्स पर हेल्थ वार्निंग लगाने जा रही है। ये रिपोर्ट्स तेजी से वायरल भी हो गईं थीं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन खबरों को बताया भ्रामक और बेबुनियाद।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
उसने स्पष्ट किया कि हाल ही में जो हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है, वह सिर्फ केंद्र सरकार के वर्कप्लेस कैन्टीन, लॉबी और मीटिंग रूम्स के लिए है। इस एडवाइजरी का मकसद सिर्फ इतना है कि कर्मचारी हेल्दी फूड चॉइस को अपनाएं और ज्यादा ऑयली या शुगर वाले खाने से बचें।
कोई भी खास फूड आइटम टारगेट नहीं किया गया है, न ही स्ट्रीट फूड कल्चर को गलत ठहराया गया है। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम केवल लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने की दिशा में एक सामान्य प्रयास है।
कैंटीन और लॉबी में लगेंगे बोर्ड
मंत्रालय ने सलाह दी है कि ऑफिस स्पेस में जागरूकता बोर्ड लगाकर लोगों को यह बताया जाए कि तेल, चीनी और फैट से भरपूर फूड आइटम्स जैसे पिज्जा, समोसा, वड़ा पाव और कचौरी का ज्यादा सेवन सेहत पर क्या असर डाल सकता है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



