भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : MP के दो जिलों से एक के बाद एक दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं।
एक ओर छतरपुर में खेत पर खेलते हुए सगे तीन भाई-बहन पोखर में डूब गए, वहीं रीवा में बाढ़ में फंसी एक गर्भवती महिला ने 2 घंटे तक संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया।
◾ हटवा गांव में तीन मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम
छतरपुर जिले के बारीगढ़ थाना क्षेत्र के हटवा गांव में सोमवार देर शाम दिल तोड़ देने वाली घटना हुई।
घर में गरुड़ पुराण का पाठ चल रहा था, वहीं उसी वक्त प्रतिपाल सिंह के तीन मासूम बच्चे खेत पर आम के पौधे लगाने गए थे। लेकिन बारिश से बने एक पोखरनुमा गड्ढे में वे तीनों डूब गए। मरने वालों में 10 साल की लक्ष्मी, 8 साल की तनु और 4 साल का लोकेंद्र शामिल हैं।

तीनों सगे भाई-बहन थे।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों में गहरा शोक है, परिजनों की हालत बेसुध है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से खेतों में बने गड्ढों को भरवाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
◾ रीवा में बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत
रीवा जिले के जवा तहसील के बरहटा गांव में एक और दर्दनाक हादसा हुआ।भारी बारिश के चलते महना नदी उफान पर थी। इसी बीच भनिगंवा गांव की रहने वाली प्रिया रानी कोल को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिजन उन्हें जवा अस्पताल ले जाने निकले।लेकिन रास्ते में उफनती नदी ने रास्ता रोक लिया। वाहन वहीं फंस गया और प्रिया दो घंटे तक तड़पती रही, पर कोई मेडिकल मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
स्थानीय डॉक्टर (झोलाछाप) को बुलाया गया, लेकिन जब तक इलाज मिल पाता, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन किसी तरह उसे मायके से ससुराल लेकर पहुंचे।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



