भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔸 नंदिनी में महिला की हत्या से सनसनी, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
भिलाई के नंदिनी क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
🔸 शादी के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने ही ली जान
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया का दीपक कुमार तोडसे नामक युवक से प्रेम संबंध था। वह लंबे समय से दीपक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान हो चुका था।

🔸 12 जुलाई की रात को घर आया था आरोपी
घटना 12 जुलाई की रात करीब 9 बजे की है। दीपक मृतिका के घर पहुंचा, जहां शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर दीपक ने कुंवरिया बाई का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
🔸 सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, परिजनों ने दी सूचना
13 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे मृतिका का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रार्थिया श्रीमती ममता जंघेल ने नंदिनी नगर थाना में इसकी सूचना दी।
🔸 तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
नंदिनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, त्रिनयन ऐप, साइबर टेक्नोलॉजी और टावर डंप की मदद से दीपक कुमार तोडसे की पहचान की गई। उसे अहिवारा, रायपुर रोड से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
🔸 पूछताछ में कबूल किया गुनाह, आरोपी गिरफ्तार
42 वर्षीय दीपक कुमार ने पूछताछ में कुंवरिया बाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 159/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



