भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकार जल्द ही टैक्स देने वालों को बड़ी राहत देने जा रही है—क्योंकि अब आयकर की भारी-भरकम भाषा और प्रक्रियाओं को सरल बना स्ट्रक्चर में बदला जाएगा।
बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा की अध्यक्षता वाली लोकसभा सेलेक्ट कमेटी ने Income Tax Bill 2025 को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। कुल 285 सुझाव इसमें शामिल किए गए हैं, जो टैक्स व्यवस्था को और व्यवहारिक व आसान बनाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संसद में यह विशाल 3,709 पन्नों वाला मसौदा 21 जुलाई 2025 को मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में पेश किया जा सकता है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि इसी सत्र में बिल पास भी हो जाएगा।

🔹 वर्तमान आयकर अधिनियम, 1961 को अब तक 65 बार संशोधित किया जा चुका है, 4,000 से अधिक बदलावों ने इसे जटिल बना दिया है।
🔹 नया कानून टैक्स भाषा को आसान बनाएगा, दोहरे प्रावधान हटाएगा, और प्रक्रियाओं को स्वचालित व डिजिटल बनाएगा—जिससे टैक्सपेयर खुद भी आसानी से टैक्स समझकर दाखिल कर सकेगा।
सरकार की योजना है कि यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाए, यानी वित्त वर्ष 2026–27 से यह नया टैक्स सिस्टम प्रभावी होना शुरू हो जाएगा। यह बदलाव आयकर रिटर्न से लेकर नोटिस, अपील और छूट जैसे सभी पहलुओं को शामिल करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
कई व्यापारियों व पेशेवरों ने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया से वे टैक्स देने में अधिक पारदर्शिता और सुविधा अनुभव करेंगे।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



