भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उड़ीसा , सुबह-सुबह पुरी जिले के बयाबर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सनसनी फैला दी।
15 वर्षीय छात्रा को तीन अनजान लड़कों ने अगवा कर जंगल में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।गांववाले भी सहम गए, जब उन्होंने पहाड़ जैसा दर्दनाक मंज़र देखा। दुखिश्याम सेनापति बताते हैं कि, “मैं चाय पी रहा था, तभी वह जलती हुई मेरे घर के पास आकर गिर पड़ी। बोली — ‘भैया बचा लो।’ मैंने तुरंत पानी डाला और पत्नी ने पहले कपड़ा बदला।
पीड़िता अपनी दोस्त को किताब देने जा रही थी। रास्ते में अगवा होकर बाइक पर बिठाई गई और जंगल में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई।पहले भुवनेश्वर एम्स, फिर दिल्ली एम्स भेजी गई, जहां उसकी हालत 70% गंभीर बतायी गई।
गांव के तरुण बताते हैं कि उस जगह कोई रोज़ नहीं जाता। जले कपड़ों से न जाने क्या दर्द छुपा है। आनंद बताते हैं कि मौके पर मिली माचिस और बोतल से पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया।
पुरी पुलिस ने SIT गठित की है। डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
🔹 लड़की का स्वभाव बेहद शर्मीला था।
वह घर से बाहर भी बहुत कम निकलती थी। गांव की कुछ महिलाएं बताती हैं कि महीने-दो महीने में ही वो कहीं दिखती थी। अक्सर अपने कमरे में ही रहती थी और परिवार के बड़े सदस्यों के सामने भी ज़्यादा नहीं बोलती थी।
🔹 उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
उसके घरवालों ने बताया कि पढ़ाई में ठीक थी, लेकिन स्कूल जाना बंद कर दिया था। अब वो केवल धार्मिक किताबें ही पढ़ा करती थी।
🔹 लड़की के पास खुद का मोबाइल फोन भी नहीं था।
परिवार ने यह भी साफ किया है कि उसके पास कोई पर्सनल फोन नहीं था और वह किसी अनजान लड़के से कभी बात तक नहीं करती थी।
🔹 पीड़िता ने कहा है कि वो उन लड़कों को जानती तक नहीं थी।
इस वजह से पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना और जांच को आगे बढ़ाना बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है।
🔹 गांव के लोगों का कहना है कि ये घटना सोची-समझी साजिश लगती है।
पीड़िता पर शायद पहले से नज़र रखी जा रही थी। अब तक कोई सुराग न मिलने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं|
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पीड़िता के चचेरे भाई अशरफ का कहना है कि उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। वह शर्मीली थी, घर के आसपास रहती थी। अचानक इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।
डिप्टी CM प्रभाती परिदा ने भरोसा दिया कि दोषियों को दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा मिलेगी।
भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली तक बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर की मदद से उसे दस मिनट में एयरलिफ्ट किया गया।
IG प्रवीण कुमार ने कहा कि यौन उत्पीड़न नहीं हुआ, हो सकता है आरोपियों ने केमिकल भी पिलाने की कोशिश की हो, हर पहलू जांचा जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने परिवार से मुलाकात कर कहा — “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




