भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ओडिशा के रायगड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
प्रेम में पड़े एक युवक-युवती को गांव वालों ने बैल की तरह जोत डाला और हल चलवाया। इसके बाद दोनों को लाठियों से पीट-पीटकर गांव से बाहर निकाल दिया गया।
यह हैरान करने वाला मामला कंजामयोजी गांव का है, जहां आदिवासी समाज ने एक ही गोत्र में प्रेम करने की सजा सुनाई। दोनों के प्रेम संबंध उजागर होने के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, एक ही गोत्र में युवक-युवती को भाई-बहन माना जाता है, और ऐसे संबंधों पर सख्त पाबंदी है।

देवी की पूजा के बाद सुनाई गई सजा
समाज की बैठक बुलाई गई और प्रेमी जोड़े की ‘सुनवाई’ के बाद सजा तय कर दी गई। पहले गांव की देवी की पूजा की गई, फिर युवक और युवती के गले में रस्सी बांधकर हल जोता गया।
यह सब पूरे गांव के सामने हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा है|
विज्ञापन
यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?
विज्ञापन
लाठियों से पीटकर गांव से निकाला
हल चलवाने के बाद दोनों को लाठियों से पीटा गया और गांव से निकाल दिया गया। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों कहां चले गए हैं। परिजन भी इस मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं।
🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।"
रायगड़ा के थाना प्रभारी नीलकंठ बेहरा ने बताया कि पुलिस टीम गांव पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



