भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बाजार में मचा हड़कंप, खून से लथपथ युवक मंदिर के पास मिला बेहोश
दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाजार चौक में एक युवक पर चचेरे भाई ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।
🔹 पुरानी रंजिश ने ले ली हिंसक शक्ल
ग्राम झीट निवासी हुसैन मोहम्मद की चप्पल की दुकान बाजार चौक में है। सोमवार करीब 1:30 बजे वह अपने बेटे इकबाल मोहम्मद के साथ दुकान में बैठा था। उसी वक्त छोटा भाई खैर मोहम्मद का बेटा अनीस मोहम्मद पहुंचा और इकबाल को गालियां देने लगा।
दरअसल, एक साल पहले अनीस और उसकी पत्नी के बीच हुए विवाद में इकबाल ने बीच-बचाव कर पत्नी के पिता से बात कराई थी। इसी बात से अनीस नाराज था।

🔹 "आज जान से मार दूंगा" कहकर लौटा, फिर बरसाई तलवार
गाली-गलौच से मना करने पर अनीस धमकी देते हुए चला गया। लेकिन मात्र 10 मिनट बाद वह तलवारनुमा हथियार लेकर लौटा और इकबाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसके सिर और हाथ से खून बहने लगा। घायल इकबाल दुकान के पीछे स्थित साकम्बरी मंदिर के पास जाकर बेहोश हो गया।
🔹 पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की और झीट गांव में कैंप लगाया गया।
🔹 लोकेशन बदल रहा था आरोपी, रायपुर में पत्नी से मिलने पहुंचा
पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की, जो बार-बार बदल रही थी। आखिरकार रायपुरा चौक, रायपुर में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से तलवार और बाइक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
🔹 टीम में इनका रहा अहम योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव, एएसआई मानसिंह सोनवानी, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार तिवारी, आरक्षक अजय सिंह, राकेश राजपूत, कुलेश्वर साहू, गौकरण बघेल, चितरंजन देवांगन, दुष्यंत लहरे, रमेश पांडेय और धीरेन्द्र यादव की विशेष भूमिका रही।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



