भिलाई : सड़क पर बैठा कुत्ता बना काल, दोस्त के साथ निकले किशोर की सड़क पर बैठे कुत्ते से टकराई बाइक ,नाली में गिरे किशोर की मौत..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔸 सड़क पर बैठा कुत्ता बना हादसे की वजह, 16 साल के रौनक की गई जान

दुर्ग जिले के भिलाई सुपेला क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार दुपहिया वाहन स्ट्रीट डॉग से टकरा गया, जिससे बाइक चला रहा 16 वर्षीय किशोर रौनक दुबे सड़क किनारे नाली में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

🔸 रात 10 बजे हुआ हादसा, मोहल्ले में मचा कोहराम

घटना रात करीब 10 बजे की है। रौनक दुबे अपने दोस्त को पीछे बैठाकर शंकरपारा से श्रीराम चौक की ओर जा रहा था। वह तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। पाँच रास्ता सुपेला रोड पर एक स्ट्रीट डॉग सड़क के बीच बैठा हुआ था।                          

सुपेला सड़क हादसे में नाली में गिरी बाइक और मौके पर मौत

🔸 कुत्ता देख सड़क पर मची भगदड़, और हो गया टक्कर
जैसे ही तेज रफ्तार बाइक नजदीक आई, कुत्ता घबरा कर इधर-उधर भागने लगा और उसी दौरान बाइक उससे टकरा गई। रौनक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नाली में जा गिरा।

🔸 मोहल्ले वालों ने दौड़कर निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान
कुत्ते की आवाज और टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घायल अवस्था में रौनक को नाली से बाहर निकाला गया और फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

🔸 पीछे बैठा दोस्त घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
रौनक के पीछे बैठा किशोर दोस्त हादसे में बाल-बाल बच गया, उसे केवल मामूली चोटें आई हैं।
फिलहाल सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK