भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में बड़ा धमाका हुआ है। टेस्ला ने अपनी पहली कार Model Y भारत में लॉन्च कर दी है। एलन मस्क की इस कंपनी की SUV कार एक बार फुल चार्ज होने पर 622 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है।
कार में सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग और एडवांस ड्राइविंग फीचर्स जैसे लेवल-2 ADAS भी दिए गए हैं।
Model Y को दो वैरिएंट में पेश किया गया है—
🔹 रियर व्हील ड्राइव (RWD)
🔹 लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (RWD)
कीमत की बात करें तो
👉 RWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹60 लाख रखी गई है
👉 लॉन्ग रेंज वर्जन की कीमत ₹68 लाख है
वैश्विक बाजार में यह कार ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में भी आती है, लेकिन फिलहाल भारत में वह उपलब्ध नहीं है।
बुकिंग शुरू, अक्टूबर से डिलीवरी
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए बुकिंग उपलब्ध है। टोकन मनी ₹22,000 रखी गई है।अगर आप Full-Self Driving (FSD) वर्जन लेना चाहते हैं तो इसके लिए ₹6 लाख अलग से देने होंगे।

Model Y की खासियतें:
🔹 RWD वर्जन में एक इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 295 HP की पावर और 420 Nm का टॉर्क देती है।
🔹 इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 किलोमीटर है और यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.6 सेकेंड में पकड़ सकती है।
🔹 लॉन्ग रेंज AWD वर्जन की रेंज 622 किमी है। इसमें 384 BHP पावर और 510 Nm टॉर्क मिलता है।
🔹 इसकी टॉप स्पीड 217 किमी/घंटा है और यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 4.6 सेकेंड में पकड़ती है।
चार्जिंग टेक्नोलॉजी ने मचाया तहलका
टेस्ला Model Y फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में यह 238 किलोमीटर तक चल सकती है।
सुरक्षा और स्मार्ट फीचर्स से भरपूर
कार में लेवल-2 ADAS तकनीक मिलती है, जिसमें ये फीचर्स शामिल हैं:
🔹 फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग
🔹 ऑटोमैटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग
🔹 लेन कीप असिस्ट
🔹 स्पीड लिमिट असिस्ट
इसके अलावा कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
स्टाइलिश डिजाइन और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल
भारत में यह कार 7 एक्सटीरियर रंग और 2 इंटीरियर ट्रिम्स में उपलब्ध होगी।
फीचर्स में शामिल हैं:
🔹 15.4-इंच का फ्रंट टच स्क्रीन
🔹 8-इंच रियर स्क्रीन
🔹 पावर-एडजस्टेबल सीट्स
🔹 डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
🔹 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स
🔹 फिक्स्ड ग्लास रूफ
🔹 पावर रियर लिफ्टगेट
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
टेस्ला कार की अन्य प्रमुख खूबियां:
🔹 सुपरकार जैसी तेज रफ्तार
🔹 पर्यावरण के अनुकूल – शून्य उत्सर्जन
🔹 सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए नए फीचर्स
🔹 मोबाइल ऐप से कंट्रोल की सुविधा
🔹 बायोवेपन डिफेंस मोड
🔹 सेंसर मोड – घुसपैठ पर अलर्ट
🔹 गेमिंग और मनोरंजन सिस्टम
👉ऑटोप्रेमियों में टेस्ला की इस पहली एंट्री को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अगर आप भी EV में दिलचस्पी रखते हैं तो ये कार आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
अपने शहर में टेस्ला आए, उससे पहले जानिए इसकी खूबियां और रहें अपडेट! ऐसे ही लोकल रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



