विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ा नियम लागू: अब बाइक चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर अब बड़ा फैसला लिया गया है। अब सिर्फ बाइक चलाने वाला ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नए नियम से प्रदेशभर में यातायात व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

परिवहन विभाग की ओर से अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने यह आदेश जारी किया है। इसके तहत राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में दोपहिया वाहन चालक और सहयात्री दोनों को हेलमेट पहनना जरूरी होगा। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

बाइक पर सवार चालक और पीछे बैठे व्यक्ति दोनों हेलमेट पहने हुए

खास तौर पर हाईवे पर सफर के दौरान दोनों सवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति का सिर सुरक्षित होना भी उतना ही जरूरी माना गया है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह फैसला नहरपारा विकास समिति के अध्यक्ष रमेश आहूजा की पहल के बाद लिया गया, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशों का हवाला देते हुए इस मुद्दे को उठाया था।

परिवहन विभाग ने इस नियम को सख्ती से लागू करने के साथ-साथ इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने, चेकिंग बढ़ाने और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क दुर्घटना के मामलों में कमी लाई जा सके।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla