बताया जा रहा है कि हांगकांग की एक महिला ने शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने की वजह से अपनी 10 साल की याददाश्त खो दी। यह दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के @Psychological हैंडल से शेयर किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पिछले दो हफ्तों से कब्ज की समस्या से परेशान थी। जब वह शौचालय गई, तो उसे असहनीय दर्द हुआ। इसी दौरान उसने जोर लगाया, जिसके बाद वह अचानक बेहोश हो गई और उसकी याददाश्त पर असर पड़ा।
डॉक्टरों के मुताबिक, यह मामला संभवतः “क्षणिक वैश्विक स्मृतिलोप” (ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेसिया) नाम की दुर्लभ स्थिति से जुड़ा हो सकता है। माना जा रहा है कि ज्यादा जोर लगाने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह प्रभावित हुआ, जिससे यह स्थिति बनी।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला की लंबी अवधि की यादें धीरे-धीरे वापस आ गईं, लेकिन घटना के दौरान का समय उसे याद नहीं है। डॉक्टरों ने यह भी चेतावनी दी है कि अत्यधिक शारीरिक जोर कभी-कभी शरीर पर अप्रत्याशित असर डाल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला साल 2019 का है, लेकिन अपनी अनोखी प्रकृति के कारण एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए। किसी ने लिखा कि “मुझे भी ट्राय करना चाहिए”, तो किसी ने इसे पुराने रिश्तों को भूलने का तरीका बता दिया। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। भिलाई की पत्रिका न्यूज़ किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

