जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसकी स्थिति बेहद खराब थी और शरीर पर करंट से झुलसने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
बताया जा रहा है कि आधी रात के समय युवक गीतांजलि एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर चढ़ गया था। इसी दौरान उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और ट्रैक के पास गिर पड़ा।
घटना के बाद युवक किसी तरह उठकर थोड़ी दूर अंधेरे में चला गया, लेकिन सुबह होते-होते वह ट्रैक पर ही गिरा हुआ मिला। उसके पैरों में भी चोट के निशान पाए गए।
मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक विजय कुमार पैकरा के अनुसार युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वह ग्रे रंग का हाफ चड्डा पहने हुए था और उसके दाहिने हाथ में लाल-पीले रंग का धागा बंधा हुआ था। युवक का रंग गोरा, बाल घुंघराले और दाढ़ी-मूंछ काली थी।
फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रख दिया है और परिजनों की तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से अस्थिर होने की बात सामने आई है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
यह भी पढ़े: ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और
बर्बादी की कहानी
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



