विज्ञापन

चोरी करने घुसा शख्स, जाली में फंसा हाथ! खड़ा-खड़ा करता रहा पुलिस का इंतजार… सुबह आई पुलिस, बोली ‘गुड मॉर्निंग’ और ले गई सीधे थाने

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। चोरी की नीयत से घर में घुसा एक शख्स खुद ही ऐसी मुसीबत में फंस गया कि पूरी रात वहीं खड़े-खड़े तड़पता रहा।

मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर का है। जानकारी के अनुसार मनोज कुशवाह नाम का आरोपी एक निर्माणाधीन मकान में सरिया लेने के इरादे से रात में घुसा था। मकान के अंदर पहुंचने के बाद उसने एक कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की।

ग्वालियर में चोरी करने घुसा शख्स लोहे की जाली में फंसा, रातभर खड़ा रहा और सुबह पुलिस ने पकड़ा

दरवाजे के पास लगी लोहे की जाली से उसने हाथ अंदर डालकर कुंडी खोलने का प्रयास किया, लेकिन कुंडी नहीं खुली और उसका हाथ जाली में फंस गया। काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद वह अपना हाथ बाहर नहीं निकाल सका।

धीरे-धीरे उसके हाथ में सूजन बढ़ने लगी और दर्द भी तेज हो गया। हालत ऐसी हो गई कि वह पूरी रात वहीं जाली के सहारे खड़ा रहा। न वह बैठ सका और न ही वहां से निकल पाया, पूरी रात परेशानी में बीती।

सुबह जब मकान मालिक साइट पर पहुंचा तो यह नजारा देखकर चौंक गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका हाथ जाली से बाहर निकाला और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल के अनुसार आरोपी पर पहले से सरिया लेने के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और सामान की बरामदगी की कोशिश जारी है।

घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें शख्स जाली में फंसा दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें

यह भी पढ़ेऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla