विज्ञापन

छत्तीसगढ़ को मिला नये पूर्णकालिक DGP! 14 महीने बाद अरुण देव गौतम बने राज्य के पुलिस प्रमुख...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में आखिरकार उस इंतजार पर विराम लग गया, जिसका चर्चा पिछले कई महीनों से लगातार हो रहा था। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक के नाम का ऐलान कर दिया है। 1992 बैच के IPS अधिकारी अरुण देव गौतम अब छत्तीसगढ़ के नए पूर्णकालिक DGP होंगे।

16 मई को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। इससे पहले भी अरुण देव गौतम प्रभारी पुलिस महानिदेशक के तौर पर पूरे राज्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए पूर्णकालिक DGP

करीब 14 महीने तक उन्होंने कार्यवाहक DGP के रूप में काम किया। इसी दौरान प्रदेश में लगातार इस बात की चर्चा होती रही कि आखिर छत्तीसगढ़ को स्थायी पुलिस महानिदेशक कब मिलेगा। विपक्ष और राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठते रहे।

अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर अरुण देव गौतम को राज्य का पुलिस प्रमुख बना दिया है। इसके बाद लंबे समय से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले गौतम को तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी माना जाता है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक गृह सचिव के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाई है। शासन और पुलिस प्रशासन दोनों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। साथ ही उन्हें सख्त फैसले लेने वाले अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है।

अपने सेवाकाल के दौरान अरुण देव गौतम को कई बड़े सम्मान भी मिल चुके हैं। साल 2010 में उन्हें भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। वहीं 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक भी उन्हें दिया गया।

अब प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर लोगों की नजरें नए पूर्णकालिक DGP अरुण देव गौतम पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla